Kaimur News : तीन किलो गांजे व 1.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कुदरा/पुसौली. स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा और हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गांजा मामले में गिरफ्तार आरोपित

कुदरा/पुसौली. स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा और हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गांजा मामले में गिरफ्तार आरोपित यूपी के शाहजहांपुर जिला के तिलहर थाना क्षेत्र स्थित आजमाबाद गांव निवासी जगबीर सिंह का पुत्र शिवम सिंह व कैमूर जिला के सोनहन थाना क्षेत्र के मिरिया गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र विशाल कुमार बताये गये हैं. इसके पास से करीब तीन किलो गांजा बरामद किया गया है. जबकि, हेरोइन के मामले में कुदरा बाजार के चकिया मुहल्ला निवासी अशोक पांडेय का पुत्र धीरज कुमार बताया जाता है, जिसके पास से 1.14 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम कुदरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुदरा स्टेडियम के पास चोरी चुपके हेरोइन की बिक्री की जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित के साथ 1.14 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया. इधर, गुरुवार की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पुसौली बाजार के मिरिया पुल पर गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है, जिसके आलोक में पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची, तो गांजा की खरीदारी कर तस्कर घर जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने पुसौली बाजार के एनएच दो पर घेर कर आरोपित शिवम कुमार को पकड़ लिया गया. जब तलाशी ली गयी, तो उसके पास से करीब तीन किलो गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर इस धंधे में शामिल मिरिया गांव के विशाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर इस धंधे में और कौन कौन लोग शामिल हैं. छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआइ चंदन कुमार, रजनीकांत, विजय कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे. # अवैध कारोबार के लिए सेफ जोन बना पुसौली# कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच दो के किनारे स्थित पुसौली बाजार अवैध कारोबार के लिए तस्करों के लिए सेफ जोन बन गया हैं. यहां हेरोइन से लेकर शराब व गांजा की खुलेआम खरीद-बिक्री की जाती है. इसका उदाहरण गुरुवार की देर शाम पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से देखने को मिल रहा है. मालूम हो कि पुसौली बाजार में कई नये लोग आकर किराये पर रह रहे हैं. यहां आसानी से पुलिस की लापरवाही से अवैध कारोबार फल फूल रहा है. अब सवाल यह उठता हैं कि आखिर यूपी से गांजा खरीदने के लिए शिवम पुसौली कैसे पहुंच गया, जो निश्चित ही पहले से पुसौली बाजार में आया होगा. यदि पुलिस गंभीरता से इसे लेकर जांच करे, तो इस धंधे में शामिल कई लोग गिरफ्तार हो सकते हैं. # क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर हेरोइन और गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >