Kaimur News : निद्रासन मे गुरुजी दे रहे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वीडियो वायरल

भभुआ नगर. मैं समय पर विद्यालय पहुंचना तो चाहता हूं, लेकिन रास्ते में लेट हो जाता है. विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाना तो चाहता हूं, लेकिन घर पर नींद पूरा

भभुआ नगर. मैं समय पर विद्यालय पहुंचना तो चाहता हूं, लेकिन रास्ते में लेट हो जाता है. विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाना तो चाहता हूं, लेकिन घर पर नींद पूरा नहीं होने के चलते विद्यालय में ही थोड़ा सा झपकी ले लेता हूं. हालांकि, जब नींद खुलती है तो इस दुनिया में क्या चल रहा है, इसकी ताजा जानकारी के लिए मोबाइल में व्यस्त हो जाता हूं. यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आये दिन जिले में विद्यालयों की जांंच में देखने को मिल रहा है. जहां अधिकारियों की जांच में कई बार गुरुजी बगैर सूचना के विद्यालय से गायब मिल रहे हैं, तो वहीं कई बार गुरुजी का विद्यालय में नींद लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिर भी गुरुजी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है. कुछ इसी तरह का ताजा मामला भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राधाखांड़ का देखने में आया है. यहां गुरुजी निद्रासन में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस तरह के वायरल हो रहे किसी वीडियो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखा जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत एक गुरुजी वर्ग कक्ष में नींद फरमा रहे हैं और छात्र-छात्राएं वर्ग कक्ष में बैठकर शोरगुल कर रहे हैं. हालांकि, इतना ही नहीं गुरु जी की जब नींद खुलती है तो पठन पाठन कराने की बजाय अपने मोबाइल पर व्यस्त हो जाते हैं. इधर, वर्ग कक्ष में आराम फरमा रहे और नींद खुलने के बाद विद्यालय के बाहर बैठकर मोबाइल देख रहे गुरु जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. साथ ही जिले के कई शिक्षकों ने भी इस तरह का वीडियो वायरल होने पर नाराजगी जाहिर की है, कहा है कि एक दो लोगों के चलते शिक्षकों की स्थिति में गिरावट आ रही है. नहीं हो रहा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सरकार विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए लगातार कई तरह के नये-नये फरमान जारी कर रही है, इसके बावजूद गुरुजी में सुधार नहीं हो रहा है. कभी विद्यालय में नींद लेते गुरुजी का वीडियो वायरल हो रहा है, तो कभी घर बैठे ही गुरुजी विद्यालय में उपस्थित होने की हाजिरी दर्ज कर देते हैं. हालांकि, विभाग द्वारा ऐसे गुरुजी पर लगातार शिकंजा भी कसा जा रहा है, इसके बावजूद जिले के गुरुजी में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है. = बोले अधिकारी इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, तत्काल संबंधित शिक्षक को जवाब तलब किया जायेगा. जवाब सही नहीं देने पर शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >