Kaimur News : बिजली गुल रहने से पानी के लिए मचा हाहाकार

मोहनिया सदर. प्रखंड के भोखरी वार्ड आठ में सोमवार की शाम आयी तेज आंधी-पानी के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है, लोग पानी की एक-एक बूंद के

मोहनिया सदर. प्रखंड के भोखरी वार्ड आठ में सोमवार की शाम आयी तेज आंधी-पानी के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है, लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज हो गये हैं. वार्ड आठ के लगभग 50 घरों की बिजली कई घंटे से दुरुस्त नहीं की जा सकी है, जिससे घरेलू उपयोग के साथ नल जल योजना व कृषि कार्य भी पूरी तरह प्रभावित है. ग्रामीणों का आरोप है कि घरेलू उपयोग के लिए जो ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है उसको बिजली रामगढ़ फीडर से मिलती है, लेकिन जब बिजली विभाग के पदाधिकारी से बिजली सही कराने की बात कही गयी तो वह काफी नाराज हो गये. बिजली विभाग के कर्मी पहुंचे और ट्रांसफाॅर्मर को बिजली सप्लाई करने वाले 11000 वोल्टेज के एक खंभे का तार काट कर उठा ले गये, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. वहीं, कृषि कार्य के लिए सरहुला पावर ग्रिड से बिजली सप्लाइ की जाती है, वह भी आंधी के बाद से बंद हो गयी है, जिससे लोगों का रात भी अंधेरे में बीता और दिन भी उमस भरी गर्मी के बीच बितानी पड़ी. जबकि, सबसे अधिक लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे इंसानों के साथ साथ मवेशी भी परेशान रहे. – कहते हैं ग्रामीण – ग्रामीण कौशल कुमार ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते सोमवार की रात और मंगलवार के दिन तक भी बिजली के दर्शन नहीं हुए, जिससे हम ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. – रामटहल सिंह ने कहा कि काफी समय से बिजली नहीं आने से सबसे अधिक पीने का पानी के संकट का सामना करना पड़ा. वहीं, जब बिजली विभाग के पदाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया गया, तो उनके कर्मी आये और एक पोल का तार ही काट कर अपने साथ उठा ले गये. इससे जो बिजली सप्लाइ होने की उम्मीद थी वह भी समाप्त हो गयी है. – ग्रामीण प्रभंजन कुमार ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से रामगढ़ फीडर से घरेलू बिजली उपयोग के लिए सप्लाइ होती थी, लेकिन सोमवार की शाम जब आंधी आयी तभी से बिजली व्यवस्था पूरी तरह धराशायी है. विभाग के कर्मी आये भी तो बिजली व्यवस्था बहाल करने की बजाय तार को ही काटकर उठा ले गये. – ग्रामीण मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि वार्ड आठ में तीन ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ हैं, दो से घरेलू बिजली सप्लाइ होती है और एक से कृषि कार्य किया जाता है. तीनों ट्रांसफाॅर्मर की लाइट एक साथ खराब हो गयी है. बिजली विभाग के अधिकारी उसे ठीक करने के बजाय अपने कर्मियों से एक पोल का तार ही कटवा ले गये. – किसान जगदानंद सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों के रवैया से हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जब हम लोगों ने बिजली बनाने की बात कही, तो कर्मी आये और तार ही काटकर उठा ले गये. जबकि, हम लोग नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं. इसके बावजूद पदाधिकारी का यह रवैया हम ग्रामीणों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. – ग्रामीण दिनेश सिंह ने कहा कि वार्ड आठ में 50 घर से अधिक की आबादी सोमवार की शाम से ही बिजली के अभाव में जहां रात अंधेरे में गुजर गयी. वहीं, दिन भीषण गर्मी में बिताना पड़ा. पीने के पानी के अभाव में दिन रात बड़ी मुश्किल से गुजारना पड़ा. बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल करने की बजाय कर्मी ट्रांसफाॅर्मर से जुड़ने वाले तार को ही काटकर उठा ले गये, जिससे हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा # बोले अधिकारी इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत विभाग रामगढ़ के सहायक अभियंता विपिन कुमार ने कहा कि आंधी बहुत तेज थी, इस कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है. कर्मियों द्वारा तार इसलिए काटा गया है ताकि लाइन सही करने के दौरान ऐसा न हो कि कोई सप्लाइ चालू कर दे, क्योंकि वहां दो पावर ग्रिड से बिजली पहुंचती है, जिस ट्रांसफाॅर्मर से खेती के कार्य के लिए बिजली दी जाती है वह सरहुला फीडर से सप्लाई होती है और जो घरेलू उपयोग के लिए ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है, उसकी सप्लाइ रामगढ़ फीडर से होती है. बहुत जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >