Jamshedpur News : जुगसलाई : धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने चंदन यादव को भेजा जेल

Jamshedpur News : साकची काशीडीह निवासी चंदन यादव को जुगसलाई पुलिस ने रविवार को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया.

Jamshedpur News :

साकची काशीडीह निवासी चंदन यादव को जुगसलाई पुलिस ने रविवार को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया. चंदन यादव को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में बैजनाथ मिश्रा ने जुगसलाई थाना में चंदन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था. दर्ज आवेदन में उन्होंने बताया था कि चंदन यादव ने धोखाधड़ी से गाड़ी ले लिया था.

उसके बाद वह वापस नहीं कर रहा. केस दर्ज होने के बाद चंदन यादव कई दिनों से फरार था. कुछ दिन पूर्व कोर्ट से वारंट निकलने के बाद पुलिस चंदन यादव की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी. शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि चंदन यादव घूम रहा है. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >