जंगली हाथियों ने तोड़ा गिराये

कर्रा. जरिया वन क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की रात दो जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों ने सेताहारू गांव में दो घर और कदल कोरकोटो में एक घर की दीवार

कर्रा.

जरिया वन क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की रात दो जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों ने सेताहारू गांव में दो घर और कदल कोरकोटो में एक घर की दीवार तोड़ दी. हाथियों ने घर में रखे अनाज भी खा गये. जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि में दो जंगली हाथियों ने सेताहारू में मुंडा और सुमी देवी तथा कदल कोराकोटा में मनिता धान के घर को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया. इसकी जानकारी होते ही मंगलवार की सुबह जरिया वनक्षेत्र के वनपाल अमर स्वांसी, वनरक्षी रश्मि कुमारी होरो, मुखिया सुखराम मुंडा गांव में पहुंचे. उन्होंने हाथियों से हुए नुकसान का जायजा लिया. वहीं ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. उन्होंने मुआवजा के लिए भुक्तभोगियों से आवेदन लिया है. वहीं ग्रामीणों से हाथियों से बचाव के लिए सावधान रहने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >