Jamshedpur news. मानगो : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 से 25 फरवरी तक चलेगा विशेष कार्यक्रम

Jamshedpur news. फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद की अध्यक्षता में मानगो क्षेत्र के सभी सोसाइटी के अध्यक्ष सचिव के साथ बुधवार

Jamshedpur news.

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद की अध्यक्षता में मानगो क्षेत्र के सभी सोसाइटी के अध्यक्ष सचिव के साथ बुधवार को बैठक हुई. बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित नगर निगम क्षेत्र में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष कार्यक्रम चलाये जाने की जानकारी दी गयी. इसमें घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जायेगी एवं लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा. बैठक में बताया गया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं को छोड़ सभी को फाइलेरिया की दवा दी जायेगी. बैठक में मानगो नगर प्रबंधक निशांत कुमार, प्रदीप कुमार, स्वास्थ्य विभाग के डीएमओ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >