Jamshedpur News : जुगसलाई : भाकुड़ गिरोह के दो और सदस्यों की पहचान, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

पुलिस लगातार कर रही छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत मेंJamshedpur News : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर के कारोबार को संचालित करने वाले भाकुड़ गिरोह के दो और सदस्यों की पहचान

पुलिस लगातार कर रही छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में

Jamshedpur News :

जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर के कारोबार को संचालित करने वाले भाकुड़ गिरोह के दो और सदस्यों की पहचान पुलिस ने कर ली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार कर ली है. इसी क्रम में लगातार छापेमारी की जा रही है. हालांकि, गिरोह के सरगना भाकुड़ से पूछताछ में पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है, फिर भी टीम ने नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है.

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. जानकारी के अनुसार, भाकुड़ लंबे समय से जुगसलाई और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा था. हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जिसके बाद से गिरोह पर शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस का कहना है कि भाकुड़ गिरोह के सात से आठ सदस्य अभी भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. गौरतलब है कि जुगसलाई पुलिस ने भाकुड़ और निजाम को तीन दिन की रिमांड पर लिया है. रिमांड की अवधि बुधवार को पूरी होगी, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया जायेगा. इससे पहले दोनों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >