हरितालिका तीज पर जय हिंद ज्वेलर्स ने लगाया नि:शुल्क मेहंदी शिविर

हरितालिका तीज के अवसर पर सिमडेगा के जय हिंद ज्वेलर्स ने महिलाओं के लिए दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी शिविर का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सिमडेगा: हरितालिका तीज पूजा के अवसर पर सिमडेगा थाना के समीप स्थित जय हिंद ज्वेलर्स की ओर से नि:शुल्क मेहंदी शिविर का आयोजन किया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय शिविर लगाया गया. शिविर में सुहागिन महिलाओं के लिए नि:शुल्क मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गयी.

आयोजन को लेकर स्थानीय महिलाओं में उत्साह देखा गया. प्रशिक्षित मेहंदी कलाकारों ने महिलाओं के हाथों पर आकर्षक डिजाइन बनाये. महिलाएं उत्साह के साथ शिविर में पहुंचीं और इसका लाभ लिया.

जय हिंद ज्वेलर्स के संचालक जय सोनी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाये रखना है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ महिलाओं को एक साथ लाकर सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने का भी माध्यम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तरुण श्रीवास्तव

तरुण श्रीवास्तव सिमडेगा डेटलाइन से 15 वर्षों स प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. स्वास्थ्य व राजनीतिक क्षेत्रों की रिपोर्ट में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >