पीयू : भूगोल विभाग में प्रो परमेश्वर दयाल हर्बल पार्क का हुआ उद्घाटन

पटना विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में प्रो परमेश्वर दयाल हर्बल पार्क का उद्घाटन शुक्रवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में प्रो परमेश्वर दयाल हर्बल पार्क का उद्घाटन शुक्रवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया. इस अवसर पर हर्बल पार्क में भूगोल रत्न प्रो परमेश्वर दयाल की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया. प्रो दयाल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने किया. मुख्य अतिथि प्रो परमेश्वर दयाल ने प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रो दयाल ने शिक्षा सेवा के साथ ही मानवता की भी सेवा की. वे एक महान शिक्षाविद थे. उनकी यश, कीर्ति, शिक्षा के प्रति सेवा, अनुसंधान कार्य हमारी पीढ़ी दर पीढ़ी को लाभान्वित और सतत विकास में सदैव सहयोग करता रहेगा. आज हमारे पर्यावरण की देखभाल करने के लिए भूगोल विदों के कंधों पर विशेष जिम्मेदारी है. वहीं पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने भूगोल और कृषि विज्ञान के संबंध पर विशेष चर्चा की जिसमें प्रो दयाल के अनुसंधान व पुस्तकों का विशेष योगदान है. किसी देश का निर्माण अनुसंधान से होता है. बिना इसके, पढ़ाई एक मिथ्या है. प्रोफेसर पी दयाल हर्बल पार्क में अश्वगंधा, मुलेठी, राम तुलसी, श्याम तुलसी, कपूर तुलसी, लॉन्ग तुलसी, लेमनग्रास, गिलोय, केवकंद, पत्थरचट्टा, एलोवेरा, काली मूसली वज्रदंती, सीता, अशोक जैसे हर्बल प्लांट्स उपलब्ध है. विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मो नाजिम ने प्रोफेसर पी दयाल के भूगोल जगत में अकादमिक यात्रा का उल्लेख किया उन्होंने कहा कि वे हम सभी के शिक्षक और प्रेरणास्रोत रहे हैं. उन्होंने तीन दशक तक विभागाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया है. पी दयाल फाउंडेशन के चेयरमैन अमिकर दयाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने प्रो पी दयाल के 18 दिवसीय जल मार्ग से लंदन यात्रा का जिक्र किया. इस अवसर पर क्लाइमेट चेंज एंड एग्रीकल्चर प्रैक्टिस इन इंडिया पुस्तक का विमोचन किया गया. इसके साथ ही भूगोल विषय के वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व कुलपति प्रो एलएन राम, प्रो केसी सिन्हा, प्रो वीएनपी सिन्हा, डॉ नलिनिश दयाल, वरिष्ठ शिक्षक प्रो राणा प्रताप, प्रो केएन पासवान, प्रो लालकेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो मो अताउल्लाह, प्रो रवि किरण शर्मा, प्रो आलोक कुमार के अलावा प्रो नमिता कुमारी, प्रो अनिल कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ देबजानी सरकार घोष, प्रो मनोज कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >