धनतेरस व दीपावली पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खूब हो रही डिलेवरीउपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
जिले में इ-कॉमर्स का बाजार इन दिनों बूम पर है. उपभोक्ताओं में पैठ बना चुके विभिन्न ऑनलाइन कंपनियों का बाजार धनेरस व दिवाली पर 50 फीसदी से अधिक ग्रोथ पर है. करीब दो दर्जन कंपनियां लोगों के मनपसंद सामान की डिलेवरी कर रही हैं. पर्व को देखते हुए कई कंपनियों ने अब कस्बाई इलाकों में भी वेयर हाउस शुरू किया है. विभिन्न कंपनियों के स्टोर प्रबंधक की मानें तो जिले में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से करीब 12 करोड़ का कारोबार हो रहा है. दिवाली तक इसके कारोबार में और वृद्धि होने की उम्मीद है. कंपनियों के वेयर हाउस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुल जाने से अब गांवों में भी ऑनलाइन सामान की डिलेवरी आसानी से हो पा रही है. इससे उपभोक्ताओं का ऑनलाइन मार्केटिंग के प्रति रूझान बढ़ा है. पर्व के मौके पर अब बाजार की खरीदारी की बजाय लोग ऑनलाइन बाजार से ही खरीदारी कर रहे हैं. एक कंपनी के वेयर हाउस मैनेजर संदीप शर्मा ने बताया कि इन दिनों डिलेवरी की संख्या काफी हो गयी है. सुबह से रात तक उपभोक्ताओं के यहां डिलेवरी की जा रही है. हमारे सेल्स प्रतिनिधि ओवर टाइम कर रहे हैं.कपड़ों की सबसे अधिक डिमांड, मोबाइल दूसरे नंबर पर
पर्व के मौके पर उपभोक्ताओं ऑनलाइन मार्केट से सबसे अधिक खरीदारी रेडिमेड कपड़े का कर रहे हैं. इससे महिलाओं व पुरुषों के परिधान के नीत भारती ने बताया कि कपड़ों की सबसे अधिक डिलेवरी हो रही है. अधिकतर लोग छठ के लिए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं. दिवाली तक मोबाइल की भी अच्छी डिलेवरी होगी. इसके अलावा दीया, लाइट्स, रंगोली, पूजा सामग्री, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और सजावट के सामान भी लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मंगवा रहे हैं. बेडशीट, पर्दे व साड़ियां भी लोग मंगा रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
