हरिनाम के जाप से क्षेत्र में शांति व प्राकृतिक माहौल होता है शुद्ध

-कोवाली.भव्य कलश यात्रा के साथ हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजा संपन्नकोवाली. पोटका प्रखंड की जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ाभालकी गांव में नवनिर्मित राधाकृष्ण हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजा शुक्रवार

-कोवाली.भव्य कलश यात्रा के साथ हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजा संपन्न

कोवाली.

पोटका प्रखंड की जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ाभालकी गांव में नवनिर्मित राधाकृष्ण हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजा शुक्रवार को धूमधाम से हुई. जहां प्राण प्रतिष्ठा पूजा के पूर्व भव्य कलशयात्रा निकाली गयी, जिसमें 108 कन्या व महिलाएं शामिल थीं. जामदा नदी से कलश में जल लाकर मंदिर में स्थापित किया गया, जिसके बाद पुरोहित सुधांशु शेखर मिश्र, धनपति कर व शक्ति बाबा ने पूजा करायी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे, उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से गांव के मध्य में यह भव्य हरि मंदिर का निर्माण किया गया है, जो गांव के लोगों का सराहनीय पहल है. यहां हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा. हरिनाम के जाप से क्षेत्र में शांति आती है. इसके साथ ही प्राकृतिक माहौल शुद्ध होता है. गांव के लोग सभी आयोजन मिलजुल कर करें. इधर, मंदिर प्रतिष्ठा के बाद अखंड हरिनाम संकीर्तन का अधिवास किया गया. यहां शनिवार से अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा. मौके पर सनत मंडल, नगेन कैबर्त, निकुंज मंडल, नारायण मंडल, पंकज मंडल, विनय कृष्ण मंडल, प्रदीप मंडल, शिशिर मंडल, राधेश्याम मंडल, सिउली मंडल, अंजलि मंडल, ज्योत्स्ना मंडल, जयद्रथ मंडल, स्नेहाशीष मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >