bhagalpur news. विवि में नहीं चलेगा गुंडागर्दी : प्रॉक्टर

प्रॉक्टर प्रो एसडी झा ने प्रशासनिक भवन में घटित घटना पर दुख प्रकट किया है. कहा कि विवि में गुंडागर्दी नहीं चलने दिया जायेगा

प्रॉक्टर प्रो एसडी झा ने प्रशासनिक भवन में घटित घटना पर दुख प्रकट किया है. कहा कि विवि में गुंडागर्दी नहीं चलने दिया जायेगा. प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा का स्पष्ट निर्देश है कि ऐसे छात्र संगठनों से सख्ती बरता जायेगा. कहा कि लाठी-डंडे से लैस एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सभी शाखा में तोड़फोड़ की है. अधिकारियों के नेम प्लेट को तोड़कर जमीन पर गिरा दिया. प्रॉक्टर कार्यालय का दरवाजा तोड़ दिया. कई डिग्रियां फाड़ दी गयी, जिसकी गिनती की जा रही है. इस पूरे घटना क्रम में विवि को दस लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है. कहा कि दोनों छात्र संगठनों के मुख्य छात्र नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए विवि थाना में आवेदन दिया गया है.

एनएसएस समन्वयक ने कहा, चार लाख का हुआ नुकसान

विवि के एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने कहा कि उनके कार्यालय के दो कंप्यूटर सहित कई सामानों को तोड़ा गया है. कार्यालय का काम पूरी तरह ठप हो गया है. कहा कि कार्यालय को लगभग चार लाख का नुकसान हुआ है. इसकी जानकारी प्रॉक्टर को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >