हल्की ठंड की दस्तक, रात का तापमान 19 डिग्री

मौसम ने बदला मिजाज, सर्द हो रहा है अक्तूबर वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर तापमान में गिरावट के साथ ही अब मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान

मौसम ने बदला मिजाज, सर्द हो रहा है अक्तूबर वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

तापमान में गिरावट के साथ ही अब मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आनेवाले पांच दिनों में रात में हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन का मौसम खुशनुमा बना रहेगा. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है. तापमान में यह गिरावट रात में हल्की ठंड का संकेत है.

15 से 19 अक्तूबर तक का पूर्वानुमान

कृषि मौसम विभाग के सहयोग से जारी 15-19 अक्तूबर तक के मौसम के पूर्वानुमान से उत्तरी बिहार के जिलों में मौसम शुष्क बने रहेगा. आसमान साफ व मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है. इस अवधि में औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है.

::::::::::::::::::::::::

सर; ससुराल में ऊनी कपड़े, चल के दिला दें

काजीमोहम्मदपुर थाने में महिला की गुहार

पोखरिया पीर में पति से चल रहा है विवाद

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सर, ठंड आ गयी है. मेरा व दो छोटे बच्चों का कपड़ा ससुराल में ही है. अगर कपड़ा नहीं मिलेगा तो सर्दी के इस मौसम में काफी परेशानी होगी. आप चलकर दिलवा दीजिए. यह गुहार है एक महिला की, जो मंगलवार दोपहर काजीमोहम्मदपुर थाने में पहुंची है. महिला ने पुलिस पदाधिकारी को बताया कि 2014 में उसकी शादी हुई थी. ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं. दो साल से वह बच्चों संग वैशाली के सराय स्थित मायके में रहती है. ससुराल वाले पूर्व में कई बार उसकी हत्या की नीयत से मारपीट कर चुके हैं. पति से उसका विवाद कोर्ट में भी चल रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बात कर कानूनी प्रक्रिया के तहत समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >