हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

थाना क्षेत्र के पोखरडीहा स्थित चीनी मिट्टी कारखाना के पास बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ

सतगावां. थाना क्षेत्र के पोखरडीहा स्थित चीनी मिट्टी कारखाना के पास बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान 38 वर्षीय मुकेश कुमार व 32 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई है. दोनों घायल नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रटनी ग्राम के रहने वाले बताये जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें काफी गंभीर चोटें आयी. वहीं हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सतगावां पुलिस को दी. इसी बीच सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रही बिहार के नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी. गोविंदपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >