हाजीपुर. बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है. शनिवार को किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में किसी परीक्षार्थी के निष्कासित किये जाने की सूचना नहीं है. शनिवार को दोनों पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली गयी. शनिवार को जिले के कुल 70 परीक्षा केंद्रों पर 1124 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 536 एवं दूसरी पाली में 588 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दोनों पालियों में आवंटित 57,325 में 56,201 परीक्षार्थी ही अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल हुए. पहली पाली में कुल आवंटित 28,669 में 28,133 और दूसरी पाली में 28,656 में 28,068 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. हाजीपुर में कुल आवंटित 28,241 में 27,701, महनार में 10586 में 10359 एवं महुआ में 18498 में 18150 परीक्षार्थी शामिल हुए. हाजीपुर में 540 महनार में 236 और महुआ में 348 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा शुरू होने के पहले केंद्र पर अन्य दिनों की तरह ही कुछ देर के लिए भीड़ की स्थिति बन गयी थी. विशेषकर लड़कियों के केंद्र पर. वहां तैनात पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया. परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को थ्री लेयर जांच व्यवस्था होकर परीक्षा हॉल में प्रवेश करना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
