लालगंज नगर. लालगंज प्रखंड के जीए हाइस्कूल, लालगंज में सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने जल, भूमि, वायु और पेड़-पौधा संरक्षण के लिए आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है. जल संरक्षण उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि मानव जीवन. भूमि संरक्षण के लिए पेड़-पौधों को अधिक से अधिक लगाना चाहिए, ताकि भूमि संरक्षण के साथ साथ शुद्ध वायु भी मिल सके. एनसीसी पदाधिकारी टीओ संजय कुमार ने बच्चों से कहा कि अगर कहीं भी वे नल खुला देखें, जहां पानी की बर्बादी हो रही हो, तो उस नल को अवश्य बंद कर दें. पाइप लीकेज हो तो संबंधित कर्मी को तुरंत सूचना दें. इस अवसर पर शिक्षक दिलीप कुमार कश्यप, अभिषेक प्रकाश, हिमांशु मंदिरवार, रोहित कुमार, प्रवीन कुमार, शिक्षिका रचना कुमारी, अर्चना कुमारी, स्मिता कुमारी, रीता प्रियदर्शनी, गुंजन मिश्रा, मंजू कुमारी, डाली रानी और संगीता कुमारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
