hajipur news. खाना खाने के बाद टहलने निकले युवक को बस ने रौंदा, मौत

हाजीपुर. औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मार्ग स्थित धर्मकांटा के पास अनियंत्रित बस ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक थाना

हाजीपुर.

औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मार्ग स्थित धर्मकांटा के पास अनियंत्रित बस ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के चकधनौति गांव निवासी उमेश भगत का 22 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार बताया गया है. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद भाग रहे बस को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. हालांकि चालक भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस को जब्त कर लिया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात 11 बजे के करीब औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मार्ग स्थित चकधनौति गांव निवासी उमेश भगत का पुत्र सुमन कुमार खाना खाने के बाद अपने घर के पास स्थित धर्मकांटा के पास टहल रहा था. इसी दौरान हाजीपुर की ओर से जा रही बस ने ओवरटेक करने के दौरान युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. आसपास के लोगों ने घटना के बाद भाग रहे बस को पकड़ लिया. लोगों ने घटना की सूचना औद्योगिक थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर बस को जब्त कर लिया. वहीं, कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि रविवार की अहले सुबह अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के चकधनौति गांव में बस की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी थी. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस बस काे जब्त कर लिया गया है. परिजनों से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >