Giridih News: गिरिडीह पुलिस ने बिहार से वाहन चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

खोरीमहुआ. हिरोडीह थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर बिहार के मुजफ्फरपुर से

खोरीमहुआ.

हिरोडीह थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर बिहार के मुजफ्फरपुर से फरार चल रहे वाहन मो तौहीद आलम उर्फ बब्लू उर्फ आहिल (36) को गिरफ्तार किया है.

विदित हो कि 20 जून 2021 की रात करीब एक बजे काले रंग के वाहन में सवार चोरों ने धुरैता मोड़ के पास खड़ी कार (जेएच-10-सीजी-1312) चोरी कर ली थी. इस संबंध में हिरोडीह थाना कांड संख्या 49/21, धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेक कुमार व कृष्णा उर्फ राहुल कुमार मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की गयी कार बरामद कर ली थी. पूछताछ के दौरान दोनों ने मो तौहीद आलम की संलिप्तता उजागर की थी.

गिरिडीह से दो और चारपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूली

मामले को लेकर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. बताया कि 6 मार्च 2025 को पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर, बिहार में छापेमारी कर मो तौहीद आलम को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में उसने न सिर्फ बलेनो कार चोरी की बात कबूली, बल्कि उसी रात गिरिडीह नगर थाना व डुमरी थाना क्षेत्र से दो और चारपहिया वाहन चोरी करने की बात भी स्वीकार की.

कई मामलों में था वांछित

गिरफ्तार आरोपी गिरिडीह, डुमरी, बोकारो के चास और सेक्टर चार थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के कई मामलों में वांछित था. इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में जमुआ इंस्पेक्टर रोहित कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, एसआई अभिषेक महतो, जीतमोहन स्वांसी, तेजबली राम तथा पुलिस कर्मी रोहन कुमार, राजेश कुमार चौधरी एवं जोधन महतो तकनीकी शाखा गिरिडीह ने अहम भूमिका निभाई. पदाधिकारी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >