Gaya News : विशुन बिगहा गांव में आहर में डूबने से युवक की मौत

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के विशुन बिगहा गांव के रहनेवाले एक युवक की आहर में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान विशुन बिगहा गांव के रहनेवाले लालजी यादव

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के विशुन बिगहा गांव के रहनेवाले एक युवक की आहर में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान विशुन बिगहा गांव के रहनेवाले लालजी यादव के 26 वर्षीय पुत्र रघुवीर यादव के रूप में की गयी है. इस संबंध में राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी दिनेश दास ने बताया कि रघुबीर यादव एकचटीबा आहर में दोस्तों के साथ स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान पानी के अधिक गहराई में जाने से वह डूब गया. जिससे उनकी मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमित कुमार, एसआइ आरबी सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. इधर, मौत की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. इस संबंध में एसआइ आरबी सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >