कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्र हुए सम्मानित

एसआर शिक्षा सम्राट स्कूल में ग्रेजुएशन डे व पेरेंट्स-टीचर सेमिनार आयोजित

– एसआर शिक्षा सम्राट स्कूल में ग्रेजुएशन डे व पेरेंट्स-टीचर सेमिनार आयोजित राघोपुर. सिमराही नगर पंचायत स्थित एसआर शिक्षा सम्राट स्कूल में मंगलवार को ग्रेजुएशन डे एवं पेरेंट्स-टीचर सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई. प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन छात्रों को विशेष रूप से प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को स्मार्ट वॉच उपहार स्वरूप दी गई. कार्यक्रम के दौरान छात्रों के एनुअल रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों के साथ साझा किए गए तथा उनके शैक्षणिक सुधार और उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए. पेरेंट्स-टीचर सेमिनार में छात्रों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक मूल्यों पर विशेष चर्चा हुई. विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक सह प्राचार्य किसलय रवि ने विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी सत्र के लिए नवाचार एवं बेहतर सुविधाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की. वहीं विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय मजबूत होता है, जो छात्रों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाता है. विद्यालय की प्रबंध निदेशिका अल्पना मेहता ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर रणजीत लामा, सुधांशु वर्मा, गौरव कुमार, कृष्ण गुप्ता, अर्जुन कुमार, काजल राउत, मनीषा झा, पप्पू कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >