जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुक्त

कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार सोमवार को सुपौल पहुंचे. जहां उन्होंने समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया.

जन-संवाद में 55 परिवादों की हुई सुनवाई

सुपौल. कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार सोमवार को सुपौल पहुंचे. जहां उन्होंने समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिला स्थापना शाखा, जिला अभिलेखागार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला परिषद, जिला विधि शाखा, जिला आपूर्ति शाखा तथा भू-अर्जन शाखा के कार्यों की गहन समीक्षा की. इस दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा आम जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों का संतुलन जरूरी है, ताकि लोगों को समय पर और बेहतर सेवाएं मिल सकें. निरीक्षण के बाद आयुक्त ने समाहरणालय परिसर स्थित लहटन सभागार में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. यहां उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं सुनी. कुल 55 परिवादों पर सुनवाई की. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उनके निरीक्षण को लेकर समाहरणालय परिसर में दिनभर प्रशासनिक सक्रियता देखी गयी. अधिकारी अपने-अपने विभागों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे.

उनके आगमन पर समाहरणालय परिसर में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया. इस मौके पर डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >