मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के लाभुकों को डीएम ने सौंपा वाहन की चाबी

जिले में इस योजना के तहत कुल 11 लाभुकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

सुपौल. मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के अंतर्गत मंगलवार को समाहरणालय परिसर में चयनित लाभुकों के बीच वाहनों की चाबी का वितरण किया गया. जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत यह वितरण संपन्न हुआ. योजना के तहत थ्री-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर (आइस बॉक्स सहित) वाहन की प्रति इकाई लागत तीन लाख निर्धारित की गई है, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान के रूप में डेढ़ लाख की राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है. इस योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादों के सुरक्षित एवं त्वरित परिवहन को बढ़ावा देना तथा मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि करना है. जिले में इस योजना के तहत कुल 11 लाभुकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. फिलहाल चयनित 05 लाभुकों ने विभागीय निर्देशों के अनुरूप अपना अंशदान संबंधित वाहन एजेंसी को जमा कर दिया है. जिसके उपरांत उन्हें वाहन उपलब्ध कराने के लिए कार्यादेश जारी किया गया. लाभान्वित लाभुकों में सरायगढ़ भपटियाही के रविन्द्र कुमार (थ्री-व्हीलर), सुपौल के पवन कुमार मुखिया (थ्री-व्हीलर), पिपरा के विवेक कुमार (थ्री-व्हीलर), प्रतापगंज के प्रकाश कुमार (फोर-व्हीलर) तथा राघोपुर के राजू कुमार (फोर-व्हीलर) शामिल हैं. जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि इस योजना से मत्स्य उत्पादों के परिवहन में सुधार होगा. जिससे उत्पाद की गुणवत्ता बनी रहेगी और लाभुकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से जिले में मत्स्य व्यवसाय को नई गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >