एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

परवाहा. शुक्रवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बज्रगृह भवन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त

परवाहा. शुक्रवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बज्रगृह भवन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त व नशा मुक्त जिला निर्माण को लेकर महिला पर्यवेक्षिका व सेविकाओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नयी दिल्ली, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, महिला व बाल विकास निगम अररिया, समाज कल्याण विभाग पटना, जिला बाल संरक्षण इकाई व जिला प्रशासन की ओर से आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ रानीगंज संगीता कुमारी ने की. कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक के रूप में मौजूद जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण के साथ जिला को नशा मुक्त बनाना है. जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक पासवान, अंकुश यादव ने उपस्थित सभी सेविकाओं के साथ जागरूकता के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा की जानकारी दी. टोल फ्री नंबर 18001027222 व हेल्पलाइन 1098 व 181 , 112 पर कोई घटना किसी बच्चे के साथ में घटती है तो टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >