Ranchi news : आठ आइएफएस अधिकारियों का तबादला, संजीव कुमार बने बंजर भूमि विकास बोर्ड के कार्यकारी निदेशक

कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गये हैं.

रांची.

राज्य के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के आठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और पदस्थापन किया है. बताया गया है कि कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गये हैं. संजीव कुमार को झारखंड जैव विविधता पर्षद से स्थानांतरित कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची बनाया गया है. उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य नियोजना, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

विश्वनाथ साह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक में प्रोन्नति के बाद अध्यक्ष, झारखंड जैव विविधता पर्षद रांची, पीआर नायडू को प्रभारी सदस्य सचिव, झारखंड जैव विविधता पर्षद रांची (अतिरिक्त प्रभार वन संरक्षक, प्रशासन, रांची, और वन संरक्षक, वनरोपण, शोध एवं मूल्यांकन अंचल, रांची), प्रतीक्षारत वी बास्करण को प्रभारी महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम हजारीबाग, अभिषेक कुमार को वन प्रमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा (अतिरिक्त प्रभार प्रभारी वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गुमला), विजय शंकर दुबे को उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, रांची और विनय कांत मिश्र को वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी रांची (अतिरिक्त प्रभार प्रभारी वन संरक्षक, योजना एवं अनुश्रवण, रांची, निदेशक, विपणन, झारखंड राज्य वन विकास निगम लि और उप परामर्शी, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) के रूप में पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >