Bokaro News : डीवीसी के ठेका व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को मिलेगा 21 हजार एक्सग्रेसिया

Bokaro News : कैजुअल सफाईकर्मी व पंचेत के मौसमी मजदूरों को कुल कार्य दिवस के अनुपात में भुगतान

Bokaro News : वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डीवीसी ने अपने ठेका और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को 21000 रुपये अनुग्रह अनुदान (एक्सग्रेसिया) देने की घोषणा की है. बोनस अधिनियम 1965 के दायरे से बाहर रहनेवाले कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा. कंपनी ने गुरुवार को इस आशय की घोषणा की. यह राशि एकमुश्त मिलेगी. डीवीसी मुख्यालय द्वारा जारी लेटर के अनुसार, अनुबंधित चिकित्सक, सामान्य चिकित्साधिकारी, एफटीइ, सहायक अभियंता, शिक्षक, पारा मेडिकल स्टाफ, चंद्रपुरा और बोकारो थर्मल के सप्लाई कॉन्ट्रेक्ट वर्कर, कैजुअल, डेली रेटेड वर्कर, फॉरेस्ट्री वर्कर, कैंटीन कर्मी, अटेंडेंट, गेज रीडर, मैसेज असिस्टेंट, खलासी, मजदूर एवं अन्य मौसमी कर्मियों को एक्सग्रेसिया का लाभ मिलेगा. डीवीसी ने कहा है कि अनुग्रह अनुदान उन्हीं कर्मियों को मिलेगा, जिन्होंने कम-से-कम एक माह की निरंतर सेवा वित्त वर्ष 2024-25 में पूरी की है. 15 दिन या उससे अधिक अवधि को एक माह मानकर गणना की जायेगी. कैजुअल सफाईकर्मी और पंचेत के मौसमी मजदूरों को उनके कुल कार्य दिवसों के अनुपात में भुगतान किया जायेगा. डीवीसी के इस फैसले से हजारों ठेका कर्मियों को फायदा पहुंचेगा. त्योहार के दौरान राशि देने की घोषणा से कर्मचारियों और मजदूरों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >