कोषांगों के साथ डीएम ने की समीक्षा

सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक हुई.

प्रतिनिधि,सीवान.सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक हुई. सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के द्वारा अब तक किए गए कार्य एवं आगे किए जाने वाले कार्यों से संबंधित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्थिति की जानकारी दी गई.समीक्षा के दौरान भारत निर्वाचन आयोग,की टीम के द्वारा बिहार भ्रमण के जल्द ही किये जाने की संभावना को लेकर तैयारी का निर्देश दिया गया.चुनाव कार्यो में विधि- व्यवस्था संधारण के लिये आनेवाले पारामिलिट्री फोर्स के रहने के लिये भवन चिन्हित कर सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की तैयारी संबंधित जानकारी नोडल पदाधिकारी उत्पाद अधीक्षक ने पी पी टी के जरिए दी.विधि व्यवस्था कोषांग के समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा को निर्देश दिया कि सीमावर्ती जिला एवं सीमावर्ती राज्य के जिला के जिला पदाधिकारी के साथ बैठक हेतु एजेंडा तैयार करें.जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी से समन्वय कर पैरामिलिट्री फोर्स के लिए आवासन स्थल पर मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई आदि की उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर कार्य समाप्त करने का सख्त निर्देश दिया.प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को चुनाव में कार्य करने वाले कर्मीगण को ससमय प्रशिक्षण देने हेतु कैलेंडर बनाने का निर्देश दिया गया.वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्वाचन हेतु वांछित वाहनों की संख्या का आकलन कर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, सभी निर्वाची पदाधिकारी सभी कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >