दिनभर बिजली को लेकर परेशान रहे शहरवासी, मुंगेर के व्यवसाय पर भी पड. रहा असर

- कर्णचौड़ा पावर सब स्टेशन के पैनल में आग लगने से उत्पन्न हुई समस्या मुंगेर

– कर्णचौड़ा पावर सब स्टेशन के पैनल में आग लगने से उत्पन्न हुई समस्या

मुंगेर

————————

विद्युत आपूर्ति विभाग से गुरुवार की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मेंटनेंस कार्य को लेकर विधिवत सूचना दी थी. लेकिन शहर में दिन भर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही. जिसके कारण व्यवसासियों के साथ ही शहरवारी दिन भर परेशान रहे. पानी और मोबाइल चार्ज तक के लिए शहरवासी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं शहर के व्यवसाय पर भी इसका पुरा प्रभाव पड़ा.

शहर में दिन भर कटी रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

पूर्व सूचना के अनुसार सुबह 9 बजे निर्धारित समय पर कर्णचौड़ा पीएसएस से टाउन फीडर एवं पूरबसराय फीडर में बिजली आपूर्ति काट दी गयी. लोग 11 बजने का इंतजार करने लगे. कुछ देर के लिए बिजली एक-दो बार जरूर आई, लेकिन उसके बाद बिजली की आपूर्ति दिन भर पूरी तरह से ठप रही. जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दिन भर बिजली कटी रहने के कारण जहां टंकी का पानी खत्म हो गया. वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए शहरवासी परेशान दिखे. विदित हो कि दीपावली को लेकर घरों में साफ-सफाई और रंगाई-पोताई काम चल रहा है. लेकिन बिजली नहीं रहने से बिजली आधारित काम बुरी तरह से प्रभावित रही. इधर शाम 5 बजे के बाद शहर में बिजली आपूर्ति बहाल हुई. लेकिन पावर कट की समस्या उत्पन्न हो गयी. शाम 5 बजे से लेकर 6:30 बजे तक 15 बार पावर कट हुआ. जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी कम नहीं हुई.

बाजार में कारोबार हुआ प्रभावित, दुकानदार परेशान

दीपावली को लेकर बाजार में रौशन छायी हुई है. जमकर सजावटी समान, इलेक्ट्रॉनिक समानों की खरीदारी हो रही है. आभूषण दुकान के साथ ही मोबाइल दुकान में दीपावली व धनतेरस की तैयारी जोरों पर है. लेकिन गुरुवार को बिजली की आपूर्ति दिन भर बाधित रहने से बाजार में कारोबार बुरी तरह से प्रभावित रहा. दुकानदारों की माने तो सजावटी इलेक्ट्रानिक समानों की बिक्री शुरू हो गयी है. लेकिन बिजली दिन भर नहीं रहने के कारण इंवर्टर ने दम तोड़ दिया. कुल मिलाकर गुरुवार को बाजार में धंधा मंदा रहा.

कर्णचौड़ा पीएसएस के पैनल में आग लगने से उत्पन्न हुई समस्या

सहायक विद्युत अभियंता राकेश रंजन ने कहा कि कर्णचौड़ा पीएसएस से गुरुवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो फीडर में मेंटनेंस को लेकर बिजली काटी गयी थी. लेकिन उसके बाद पीएसएस के पैनल में आग लग गयी थी. जिसके कारण कर्णचौड़ा फीडर से जुड़े सभी फीडरों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी. शाम 5 बजे के बाद पैनल को ठीक कर बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >