दिगंबर जैन पंचायत ने महावीर जयंती से पूर्व फल व बिस्कुट बांटे

हजारीबाग. दिगंबर जैन पंचायत ने शनिवार को महावीर जयंती से पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के बीच फल व बिस्कुट का वितरण किया. इसके अलावा आर्ष कन्या

हजारीबाग

.

दिगंबर जैन पंचायत ने शनिवार को महावीर जयंती से पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के बीच फल व बिस्कुट का वितरण किया. इसके अलावा आर्ष कन्या गुरुकुल, वृद्धाश्रम, स्कूल, बिरहोर बस्ती में फल-बिस्कुट बांटे. दिगंबर जैन समाज के संयुक्त महामंत्री राजीव पिंटू छाबड़ा ने कहा कि जैन समाज हर साल महावीर जयंती के पूर्व यह आयोजन करती है. दिगंबर जैन पंचायत के कार्यकारिणी सदस्य जैन युवा परिषद व जैन महिला समाज की महिलाएं व अन्य फल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई. मीडिया प्रभारी विजय जैन लुहाड़िया ने बताया कि 21 अप्रैल की सुबह पांच बजे प्रभातफेरी बाड़म बाजार दिगंबर जैन मंदिर से निकाली जायेगी. दोपहर एक बजे भगवान महावीर के जन्म कल्याणक की शोभायात्रा बाड़म बाजार से शुरू होकर हजारीबाग नगर में भ्रमण करेगी. महावीर जयंती पर सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. संध्या में महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >