Giridih News :धनबाद-नयी दिल्ली स्पेशल ट्रेन का हजारीबाग रोड स्टेशन पर होगा ठहराव

Giridih News :त्योहार में यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद-नयी दिल्ली के मध्य नयी दिल्ली-धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि ट्रेन संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल मंगलवार व शनिवार 11 अक्तूबर से 29 अक्टूबर तक तथा ट्रेन संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल बुधवार व रविवार 12 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी. इसका ठहराव हजारीबाग रोड स्टेशन में होगा. दिल्ली की ओर जानेवाली ट्रेन दिन के 11:12 बजे यहां रुकेगी तथा 11: 14 बजे प्रस्थान करेगी. धनबाद की ओर जानेवाली ट्रेन का हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर 10:52 बजे आगमन होगा तथा 10:54 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेनों में तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोच होंगे. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव को लेकर लोगों ने रेलवे को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >