Dhanbad news: नये अध्ययन क्षेत्रों की खोज करें शोधकर्ता : राकेश

धनबाद. आइआइटी आइएसएम के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर में आइइइइ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन स्मार्ट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट्स इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एसएसडीइइ) का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया. इस तीन दिवसीय

धनबाद.

आइआइटी आइएसएम के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर में आइइइइ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन स्मार्ट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट्स इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एसएसडीइइ) का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ता, इंजीनियर व उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. सम्मेलन के मुख्य अतिथि राकेश रंजन (अतिरिक्त सचिव, दामोदर वैली कॉरपोरेशन) ने शोधकर्ताओं को नए अध्ययन क्षेत्रों की खोज करने के लिए प्रेरित किया. आइआइटी कानपुर-ला ट्रोब यूनिवर्सिटी रिसर्च अकादमी के निदेशक प्रो. एससी श्रीवास्तव ने जलवायु परिवर्तन को देखते हुए स्मार्ट और सतत विकास की अनिवार्यता पर जोर दिया.

इन लोगों ने भी किया संबोधित

सम्मेलन के अन्य वक्ताओं में प्रो. विप्लब सिकदर (नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर) और प्रो. अक्षय राठौर (सिंगापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) शामिल थे, जिन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और अनुसंधान के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर जोर दिया. आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संस्थान की प्रतिबद्धता दोहरायी. सम्मेलन भविष्य में स्मार्ट और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा और सहयोग को बढ़ावा देगा.

सम्मेलन की मुख्य बातें

आइआइटी आइएसएम के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में पावर सिस्टम, स्मार्ट ग्रिड, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विषयों पर चर्चा हुई. सम्मेलन का उद्देश्य शैक्षणिक, औद्योगिक और सरकारी संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था, ताकि ऊर्जा उत्पादन, संचार और वितरण में नवीन तकनीकों को अपनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >