Dhanbad News: बीड़ी से साड़ी में लगी आग, वृद्धा झुलसी

धनबाद. बीड़ी से साड़ी में आग लगने से एक वृद्धा झुलस गयी. गुरुवार को उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. राजगंज के अकुरा रांगाटांड़ निवासी परिजनों ने

धनबाद.

बीड़ी से साड़ी में आग लगने से एक वृद्धा झुलस गयी. गुरुवार को उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. राजगंज के अकुरा रांगाटांड़ निवासी परिजनों ने बताया कि दासी देवी (65 वर्ष) गुरुवार को घर के चबूतरे में बैठकर बीड़ी पी रही थी. पीने के बाद उसने बीड़ी नीचे फेंक दी, लेकिन उसकी आग नहीं बुझी थी. कुछ देर बाद सुलगती बीड़ी से उसकी साड़ी में आग लग गयी. इससे वह झुलस गयी. परिजन पहले उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल ले गये, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. इस घटना में दासी देवी के दोनों पैर झुलस गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >