Deoghar News : कांवरिया पथ पर बिछेगा गंगा का बालू, 80 लाख रुपये होंगे खर्च

संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेले में कांवर लेकर सुल्तानगंज से देवघर पैदल आने वाले कांवरियों के लिए झारखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ पर चौथे साल भी गंगा का बालू बिछाया

संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेले में कांवर लेकर सुल्तानगंज से देवघर पैदल आने वाले कांवरियों के लिए झारखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ पर चौथे साल भी गंगा का बालू बिछाया जायेगा. पथ निर्माण विभाग से कुल 80 लाख रुपये की लागत से झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से खिजुरिया गेट तक गंगा का बालू बिछाया जायेगा. इसमें करीब नौ किलोमीटर बालू बिछाये जायेंगे. इस दौरान कांवरिया पथ में गड्ढे को स्टोन डस्ट से पहले भरा जायेगा, उसके बाद सुल्तानगंज के समीप से ही गंगा का बालू मंगवाकर भरने का काम शुरू किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने मुख्यालय में 80 लाख रुपये का प्रस्ताव भेज दिया है. विभाग से स्वीकृति मिलते ही टेंडर कर श्रावणी मेला शुरू होने से पहले बालू बिछा दिया जायेगा. पूरे एक महीने तक बालू बिछाने का काम किया जायेगा. वर्ष 2024 में भी कांवरिया पथ में 75 लाख रुपये का गंगा का बालू दुम्मा से खिजुरिया तक बिछाये जायेंगे. बिहार हिस्से में भी पड़ने वाले कांवरिया पथ में पिछले तीन वर्षों से गंगा का ही बालू बिछाया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के अनुसार गंगा के बालू में कंकड़ नहीं होता है, जिसे चालने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. गंगा के बालू पर कांवरियों को पैदल चलने में आराम मिलता है.

श्रावणी मेले से पहले आधे दर्जन सड़कें होंगी दुरुस्त

श्रावणी मेला से पहले बाबा नगरी की सड़कों को दुरुस्त किया जायेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों को बेहतर बनाया जायेगा. इसमें बीएन झा रोड, मनसरोवर रोड, बिलासी चौक से लक्ष्मीपुर चौक, पंडित विश्वनाथ मिश्र लेन, शिवगंगा रोड, बरमसिया चौक से हदहदिया पुल रोड आदि का कालीकरण किया जायेगा. इसमें कई सड़कें बाबा मंदिर के आसपास की है, जहां श्रद्धालुओं का आवागमन होगा.इन सड़कों के कालीकरण में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. पथ निर्माण विभाग ने इन सड़कों के कालीकरण का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMARNATH PODDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >