Jamshedpur News : राज्यपाल से मिला आरटीआई कार्यकर्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल

Jamshedpur News : साकची स्थित मोतीलाल नेहरू ऑडिटोरियम में 12 अक्टूबर को आरटीआई दिवस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है.

राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होने का राज्यपाल को दिया निमंत्रण

Jamshedpur News :

साकची स्थित मोतीलाल नेहरू ऑडिटोरियम में 12 अक्टूबर को आरटीआई दिवस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन आरटीआई कार्यकर्ता संघ के द्वारा किया जायेगा. यह जानकारी संघ के केंद्रीय महासचिव-कृतिवास मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार रांची राजभवन जाकर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया.

राज्यपाल से मिलने वालों में आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल, झारखंड मानवाधिकार संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार, संघ के केंद्रीय सचिव विजय सिंह मुंडा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >