नहर किनारे मिला युवती का शव

थाना क्षेत्र के भीखाबांध नहर किनारे अज्ञात युवती की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. शव मिलने पर लोग अलग -अलग कयास लगा रहे हैं. घटना की जानकारी उस समय हुई जब लोग नहर किनारे शौच करने के लिए गए. लोगों की नजर झाड़ी में पड़ी युवती को देखने के लिए लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई

प्रतिनिधि, दरौंदा. थाना क्षेत्र के भीखाबांध नहर किनारे अज्ञात युवती की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. शव मिलने पर लोग अलग -अलग कयास लगा रहे हैं. घटना की जानकारी उस समय हुई जब लोग नहर किनारे शौच करने के लिए गए. लोगों की नजर झाड़ी में पड़ी युवती को देखने के लिए लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई. इन्हीं लोगों में से किसी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को दी. जिसने घटना की जानकारी मिलने पर थाना के एसआइ नीरज कुमार घटनास्थल पर भेजा. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था. मेडिकल जांच के दौरान फरार बाइक चोर पकड़ाया सीवान: नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के रामराज मोड़ स्थित ओवरब्रिज के नीचे से छापेमारी कर दो चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया था. मेडिकल जांच के दौरान सदर अस्पताल से एक चोर फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोच लिया. पकड़ा गया चोर धीरज यादव है. इस मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि दो चोर दो चोरी की बाइक के साथ रामराज मोड़ स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया था. इसमें एक चोर फरार हो गया. जिसे थाना क्षेत्र के शांति वट वृक्ष से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार धीरज यादव से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >