Darbhanga : विधानसभा चुनाव तक 24 घंटे एक्टिव मोड में रहें कार्यकर्ता

Darbhanga : मंडल कार्यकारिणी की बैठक में भाजपाइयों से आह्वान Darbhanga : तारडीह. कैथवार कालीस्थान स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को भाजपा तारडीह मंडल कार्यकारणी की बैठक पूर्वी मंडल

Darbhanga : मंडल कार्यकारिणी की बैठक में भाजपाइयों से आह्वान Darbhanga : तारडीह. कैथवार कालीस्थान स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को भाजपा तारडीह मंडल कार्यकारणी की बैठक पूर्वी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें भारत माता का जयकारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए अपने वीर जवानों के साहस व पराक्रम पर भरोसा जताते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया. इसके बाद पार्टी के सांगठनिक बिंदुओं पर चर्चा की गयी. प्रत्येक कार्यकर्ताओं से 24 घंटे एक्टिव मोड में रहने का आह्वान किया गया. जिला पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कार्यकर्ताओं को उर्जावान बताते हुए पार्टी द्वारा जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की. वहीं जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह पप्पू ने अलीनगर विस क्षेत्र के तीनों मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखने तथा पार्टी के लिए कृत संकल्पित रहने को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बतायी. बैठक में तारडीह पूर्वी मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस टीम में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सोशल मीडिया प्रभारी समेत छह प्रवक्ता बनाये गये. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुधा देवी, मीडिया प्रभारी लालकांत झा, मंत्री रिंकू देवी, शीला पासवान, कन्हैया चौधरी, अश्विनी सारंगी, हुकुमदेव यादव, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navendu shekhar pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >