Giridih News :सड़क निर्माण कार्य में विलंब पर भाकपा माले ने फूंका संवेदक व विभाग का पुतला

Giridih News :शहरी क्षेत्र के टावर चौक से लेकर कल्याणडीह तक पचंबा फोर लेन निर्माण कार्य में हो रहे विलंब के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जेपी चौक पर संवेदक और पथ निर्माण विभाग का पुतला दहन किया. इस दौरान दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

इसका नेतृत्व भाकपा माले के नगर सचिव राजेश सिन्हा एवं कन्हाई पांडेय कर रहे थे. इसी कड़ी में माले कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला. इस दौरान सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी पर आक्रोश व्यक्त किया गया. माले के नगर सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि संबंधित विभाग और संवेदक की सुस्ती के कारण पचंबा फोर लेन का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है. अगले बार विभागीय कार्यालय के समक्ष में माले प्रदर्शन करेगा. माले नेता कन्हाई पांडेय ने कहा गिरिडीह पचंबा फोरलेन बनाने का काम लगभग दो साल से जारी है. इंकलाबी नौजवान सभा के नेता एकराम अंसारी और नौशाद आलम ने कहा कि दुकानदारों और राहगीर की समस्या से विभाग को कोई सरोकार नहीं है. मौके पर लखन कोल, मोहन कोल, गुड़िया देवी, दिलचंद कोल, रियाज अंसारी, एहतेशाम अंसारी, रपण गुप्ता, भीम सहित कई नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >