गोविंदगंज. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भेलानारी पीपरा मुख्य सड़क पर एक धंधेबाज को देशी शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार किया. वहीं एक धंधेबाज फरार हो गया. गिरफ्तार धंधेबाज संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोईरगावा गांव का प्रदीप मुखिया है, जिसे आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शराब की खेप पहुंचने की सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए पिपरा सेंटर के पास से धंधेबाज को दबोच लिया, जिसकी बाइक पर लदा 50 लीटर देशी शराब व बाइक पुलिस ने बरामद कर लिया. वही एक धंधेबाज फरार हो गया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने फरार धंधेबाज की पहचान कर कारवाई में जुटने की बात बतायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
