Bokaro News : फुसरो शहर में सरकारी संस्थानों ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

Bokaro News : स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना उद्देश्य : जीएम

Bokaro News : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सीआइएसएफ के जवानों, सीसीएल अधिकारी, कर्मचारी व फुसरो रेलवे स्टेशन के कर्मियों ने संयुक्त रूप से गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान फुसरो रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गयी तथा कचरा निस्तारण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. सीआइएसएफ के जवानों, सीसीएल व फुसरो रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को साफ-सफाई को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की शपथ ढोरी महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा ने दिलायी. जीएम श्री सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य न केवल सफाई करना है. बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है. धन्यवाद ज्ञापन सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट केवीए श्रीधर ने किया. मौके पर फुसरो स्टेशन मास्टर रूपलाल महतो, ढोरी कार्मिक प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह, तौकीर आलम, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, एसओसी मनोज कुमार, महिला निरीक्षक कुमारी आरती सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुकेश कुमार शर्मा, संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक हरेंद्र सिंह सहित यूनियन नेता आर उनेश, धीरज पांडेय, जवाहरलाल यादव, जयनाथ मेहता, महारुद्र सिंह, राजू भुखिया, फुलचंद किस्को, नरेश महतो आदि मौजूद थे.

बीएंडके क्षेत्र ने किया ‘एक दिन एक घंटा एक साथ’ कार्यक्रम

इधर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत ‘एक दिन एक घंटा एक साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. जीएम चितरंजन कुमार के नेतृत्व में जीएम ऑफिस, जीएम कॉलोनी से गांधी चौक होते हुए प्रेरणा स्थल एवं करगली गेट दुर्गा पूजा पंडाल तक साफ-सफाई अभियान चला गया. इस अवसर पर जीएम श्री कुमार ने करगली गेट स्थित बाजार में डस्टबिन वितरण किया. साथ ही उपस्थित लोगों एवं दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. मौके पर स्टाफ अधिकारी (खनन) केएस गैवाल, एएफएम ज्ञानेंदु चौबे, एसओपी विनय रंजन टुडू, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, श्रमिक प्रतिनिधि गणेश महतो, सुशील कुमार सिंह, दिलीप मारिक, पंकज कुमार महतो, राम निहोरा सिंह आदि मौजूद थे.

बेरमो प्रखंड कार्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान :

बेरमो प्रखंड कार्यालय व आसपास में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह ने कार्यालय परिसर व आसपास की साफ-सफाई की. मौके पर सासंद प्रतिनिधि नवीन कुमार पांडेय, राखी कुमारी, अनामिका कुमारी, मिथिलेश कुमार पांडेय, सुबोध प्रजापति, जितेंद्र यादव, श्रीपति महतो, राजेश कुमार महतो, मो शोयेब अंसारी, सुमित्रा कुमारी, गौरव कुमार सिन्हा, राजकुमार, जग्गू राम, सतीश कुमार, जितेंद्र राम आदि मौजूद थे.

मानव शृंखला बना कर दिया स्वच्छता का संदेश :

इधर, फुसरो नगर परिषद की ओर से राम रतन हाई स्कूल ढोरी में छात्र-छात्राओं के बीच एक दिन, एक साथ, एक घंटा श्रमदान स्वच्छता का संदेश दिया गया. नगर प्रबंधक अजमल हुसैन ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की. सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी. छात्र-छात्राओंं ने मानव शृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया. वहीं करगली गेट स्थित गांधी चौक में नगरवासियों, सफाई मित्रों, कार्यालय कर्मियों ने साफ-सफाई का कार्य किया. मौके पर नगर प्रबंधक अजमल हुसैन, विधि सहायक आनंद कुमार, राजस्व निरीक्षक नितेश पांडेय, सिकंदर कुमार, रमेश कुमार, अंजय कुमार दास, सीएलटीसी मनीषा कुजूर, एसएलआइ प्रवीण कुमार, कार्यालय कर्मी देवोजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >