लखीसराय. बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एक्टू की बैठक प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में सचिव उषा देवी उप सचिव सरिता देवी की अध्यक्षता में की गयी. जिसका संचालन पूनम कुशवाहा ने की, बैठक में रसोईया सदस्यों को वोट अधिकारी यात्रा की समापन पटना गांधी मैदान में रैली के रूप में किया जायेगा. जिसमें सभी रसोइया जिला से भी ज्यादा से ज्यादा रैली में भाग लेकर अपनी मांगों का इजहार व एकता का परिचायक व गवाही बनने का मन बनाया है, मोदी-नीतीश सरकार ने रसोइयों को अनदेखी किया, जिससे बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एक्टू ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस सरकार को बदलना है, हम रसोईया बिहार में दो लाख 38 हजार हैं. उसके बाद भी मेरे साथ गलत व्यवहार वो नजरअंदाज किया जा रहा है. हम रसोईया को लंबी संघर्षों के बाद 1650 से बढ़ाकर दो गुना 33 सौ रुपये किया गया, लेकिन अन्य मांगे को लेकर सरकार चुप्पी साधे हुई है, मानदेय महज 10 महीना का ही मिलता है, मानदेय नियमित भुगतान भी नहीं किया जाता है, यहां तक की पर्व त्योहार में भी मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है. मानदेय कई महीने तक बकाया रहता है. 10 हजार मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा, ड्रेस के रूप में साल में दो जोड़ा सूती साड़ी, ब्लाउज, पेटी कोट दिया जाय और एमडीएम से एनजीओ को बाहर किया जाने के अलावा 12 सूत्री मांगों को बार-बार दोहराने जाने के बाद भी सरकार ने चुप्पी साध ली है. बैठक में रसोइया शोभा देवी, कंचन देवी, सरिता देवी, प्रमिला देवी, मातो देवी, शांति देवी, गीता देवी, रुक्मिणी देवी,पार्वती देवी, सुमित्रा देवी चंद परी देवी, रेखा देवी, ममता देवी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थी. साथ ही उक्त बैठक में उक्त स्थल पर भाकपा-माले का भी बैठक रखा गया. बैठक में भी उक्त वोटर अधिकार रैली में एकजुटता का प्रदर्शन के लिए जिले के माले सदस्य ने भाग लेने का और पटना रवाना होने का आह्वान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
