10 लाख रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी को धमकी

सीवान के व्यवसायी से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने और नही देने पर पूरा परिवार को जान से मारने की धमकी मिला है. तीसरे बार मोबाइल फोन पर धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार में भयाक्रांत है

प्रतिनिधि,मैरवा. सीवान के व्यवसायी से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने और नही देने पर पूरा परिवार को जान से मारने की धमकी मिला है. तीसरे बार मोबाइल फोन पर धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार में भयाक्रांत है. मामला मैरवा नगर के नवकाटोला में 18 कठ्ठा बैनामा जमीन को हड़पने का है. पीड़ित व्यवसायी सीवान के स्टेशन रोड के शांति वट वृक्ष के अमन राज उर्फ गोलू बाबू है. इस मामले में अमन राज के आवेदन पर जीवन यादव समेत तीन लोगों पर मैरवा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है. व्यवसायी के द्वारा दिये गये आवेदन में नगर के चंदनिया डीह के समीप मेरे 18 कठ्ठा जमीन को हड़पने की नीयत से 25 अगस्त को सीवान के जीवन यादव ने मेरे मोबाइल नम्बर पर 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की व पूरा परिवार को जान से मार देने की धमकी दी.जमीन को जबरन कब्जा करने का धमकी दिया है. इसमे जीवन यादव के सहयोगी मैरवा के नवकाटोला के योगेंद्र चौधरी, मोतिछापर के विशाल सिंह तथा नागेंद्र राम है. आरोप है कि सभी ने मिलकर 20 हजार का मकई का फसल को बर्बाद किया तथा 25 हजार की कीमत का कृषि यंत्र का चोरी कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया की पुलिस रंगदारी मामले मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >