Bokaro News : डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

Bokaro News : भारतीय डाक विभाग के झारखंड डाक परिमंडल की ओर से डोरंडा रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

बोकारो, भारतीय डाक विभाग के झारखंड डाक परिमंडल की ओर से गुरुवार को डोरंडा रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान डाक जीवन बीमा (पीएलआइ) व ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआइ) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक अधिकारी व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया. मुख्य डाक महाध्यक्ष झारखंड परिमंडल विधान चंद्र राय ने उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी धनबाद उत्तम सिंह, एएसपी बोकारो अभिजीत रंजन, इंस्पेक्टर बोकारो अमित कुमार, डाककर्मी बोकारो रामदास कपूर सहित अन्य को सम्मानित किया. एसएसपी धनबाद उत्तम सिंह ने कहा कि पीएलआइ व आरपीएलआइ योजनाएं लोगों के लिए सुरक्षित निवेश व बीमा का सबसे अच्छा माध्यम हैं. इससे ग्राहक को कम प्रीमियम पर अधिक लाभ प्राप्त होता है और डाक जीवन बीमा भारत सरकार की सबसे पुरानी बीमा व विश्वसनीय सेवा है.

पीएलआइ व आरपीएलआइ योजना में धनबाद डिवीजन राज्य में रहा चौथे स्थान पर

धनबाद, डाक विभाग की ओर से आयोजित पीएलआइ व आरपीएलआई योजना को लेकर विशेष अभियान गुरुवार को संपन्न हुआ. इसमें धनबाद डिविजन पूरे राज्य में चौथे स्थान पर रहा. विभाग ने 21 करोड़ रुपये के लक्ष्य के एवज में मात्र दो करोड़ 65 लाख सात हजार 627 रुपये का प्रीमियम संगृहीत किया. एसएसपीओ उत्तम कुमार ने बताया कि बीते अगस्त माह में धनबाद डिवीजन (धनबाद और बोकारो मिलाकर) को पांच करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला था. इसमें विभाग देश में दूसरे स्थान पर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >