Bokaro news : स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

Bokaro news : जैनामोड़ स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक हुई. मौके पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी को

Bokaro news : जैनामोड़ स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक हुई. मौके पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी को अपनाने के लिए घर-घर जाकर उसकी विशेषता को बताने व आने वाले त्योहार में सभी लोगों से स्वदेशी अपनाने का आग्रह करने को कहा गया. साथ ही बैठक में समरसता का प्रतीक बनाते हुए कार्यकर्ता अपने घरों का बनाया हुआ भोजन टिफिन में लेकर आये और सामूहिक रूप से भोजन करेंगे. वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ेगा. ईमानदारी से काम और संतुष्टि ही हमारे लिए सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है. वहीं कार्यक्रम प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि इस तरीके की बैठकों के आयोजन से कार्यकर्ताओं में भाईचारा बढ़ता है और साथ बैठकर भोजन करने से मतभेद दूर होते हैं. बैठक को जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, जिला महामंत्री अरविंद कुमार राय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. मौके पर शंकर रजक, मुकेश राय, विनोद कुमार, झारखंड महथा, एके वर्मा, आरएन ओझा, हिमाचल मिश्रा, सुमन सिंह, संतु राय, अनिल मुर्मू, जय नारायण मरांडी, बालेश्वर मुर्मू, यदुनंदन जायसवाल, त्रिपुरारी नाथ तिवारी, रणविजय सिंह, सतीश राय, कृष्णा महतो, धर्मेंद्र महथा, महेंद्र महतो, निमाई ओझा, मटुकचंद्र महतो, सुनील मंडल, वासुदेव महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >