Bokaro News : स्टेशन मार्ग हाेगा जगमग, लगेंगी 100 से अधिक लाइट्स

धर्मनाथ कुमार, बोकारो, बोकारो रेलवे स्टेशन जाने वाले करीब दो किलोमीटर तक की सुनसान सड़क जल्द ही रोशनी से जगमगायेगी. इससे रात में स्टेशन जाने वाले यात्रियों को परेशानी

धर्मनाथ कुमार, बोकारो, बोकारो रेलवे स्टेशन जाने वाले करीब दो किलोमीटर तक की सुनसान सड़क जल्द ही रोशनी से जगमगायेगी. इससे रात में स्टेशन जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी. इसके साथ ही सड़क की मरम्मत, चौड़ीकरण व रेलवे ब्रिज के पास क्राॅसिंग पर बोर्ड लगेगा. मार्च माह तक निमार्ण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

बता दे कि यहां पर लाइट व बोर्ड नहीं होने के कारण रात में अक्सर दुर्घटनाएं होती है. सड़क भी जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गयी है. ऐसे में गड्ढों से बचने के प्रयास में दुर्घटनाएं भी हो रही है. अबतक दर्जनों लोग घायल हो चुके है. यात्रियों, ऑटो चालक व स्थानीयों का कहना है कि बोकारो स्टेशन वाले रास्ते में लाइट लग जाने सभी लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. रेलवे प्रशासन का यह कदम बहुत सराहनीय है.

प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का होता है आवागमन

बोकारो रेलवे स्टेशन, केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन व दर्जनों घर होने के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकडों वाहनों का आवागमन रहता है. रात को ये रास्ता पूरी तरह सुनसान हो जाता है. हालांकि रात में भी बोकारो स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन होता रहता है. यहां से चास, बीएसएल के विभिन्न सेक्टर, दुंदीबाग, सिवनडीह, बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी, एलएच, उकरीद, आजाद नगर, कॉ-ऑपरेटिव कॉलोनी सहित अन्य जगहों के यात्री बोकारो स्टेशन में ट्रेन से सफर करने पहुंचते है.

बोकारो रेलवे स्टेशन आने पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी : एआरएम

इस संबंध में बोकारो रेलवे के एआरएम विनीत कुमार ने बताया कि बोकारो रेलवे स्टेशन मार्ग में सुरक्षा की दृष्टि से 100 से अधिक लाइट लगेंगी. इसके साथ ही सड़क की मरम्मत, चौड़ीकरण व हाइवे के दोनों ओर क्राॅसिंग बोर्ड लगाया जायेगा, ताकि यात्रियों को बोकारो स्टेशन में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. कहा कि लाइट लगाने की कार्य शुरू कर दिया गया. चालीस से अधिक पोल भी लग चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >