Bokaro News : नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Bokaro News : उत्पाद विभाग की टीम ने पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के उलगोड़ा पंचायत में चलाया विशेष छापेमारी अभियान.

बोकारो, सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की देर रात को पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के उलगोड़ा पंचायत में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इसमें नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. सभी पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. छापेमारी के दौरान दो स्थानों से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, निर्माण सामग्री, विभिन्न ब्रांड के स्टिकर, ढक्कन, फ्लेवर, कैरामेल, स्पिरिट, खाली बोतलें व झारखंड सरकार के नकली होलोग्राम बरामद किये गये. जांच क्रम में पता चला है कि अवैध मिनी फैक्ट्री का संचालन चास निवासी अंकित सिंह, श्याम सिंह, अविनाश कुमार उर्फ बिट्टू व राहुल मंडल द्वारा किया जा रहा था. इसमें उलगाढ़ा निवासी नेपाल महतो सहयोग कर रहे थे. मकान व उसके खेत में बने अर्धनिर्मित एस्बेस्टस मकान में अवैध कारोबार संचालित हो रहा था. छापेमारी अभियान का नेतृत्व निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल ने किया. दल में अवर निरीक्षक सदर सह तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की व अवर निरीक्षक बेरमो सह चंद्रपुरा महेश दास शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >