Bokaro News : कार्यकर्ताओं की बातें सुनें इंडिया गठबंधन के विधायक : के राजू

बोकारो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने कहा है कि सूबे में कांग्रेस पार्टी महिला व युवा वोटर्स से सीधे जुड़ेगी. इसके लिए पार्टी इन दोनों वर्ग पर

बोकारो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने कहा है कि सूबे में कांग्रेस पार्टी महिला व युवा वोटर्स से सीधे जुड़ेगी. इसके लिए पार्टी इन दोनों वर्ग पर फोकस कर रही है. महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना पर काम चल रहा है. झारखंड में लीडरशिप तैयार की जा रही है. महिला आरक्षण कानून लागू होने के बाद लोकसभा व विधानसभा प्रभावित होगी, इसी बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस खुद को तैयार रखेगी. साथ ही कहा कि इंडिया गठबंधन के विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं की बातें सुनें. श्री राजू ने शुक्रवार को बोकारो, धनबाद व गिरिडीह के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संगठन सृजन पर परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. बोकारो के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में तीनों जिला के कार्यकर्ता शामिल हुए.

इंडिया एलायंस के विधायक कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे है बात

प्रदेश प्रभारी के राजू ने तीनों जिले व प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनकी बातों को सुना. नेता व कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के विधायकों द्वारा बात नहीं सुने जाने की बात प्रदेश प्रभारी के समक्ष रखी. संगठन को मजबूत करने का उपाय और संगठन की कमियों को भी बताया गया. श्री राजू ने कहा कि झारखंड में घूमने के बाद यह बात सामने आ रही है कि इंडिया एलायंस के विधायक कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुन रहे हैं. राज्य में सरकार बनाने व विधायक को जिताने में पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है. इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के पास जायेंगे. इस समस्या के समाधान का रास्ता निकालेंगे.

अनुशासन जरूरी है, तय होगी जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी में नेताओं के बीच हो रहे विवाद पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी में अनुशासन जरूरी है. नेताओं के काम की समीक्षा भी कर रहे हैं. नेताओं जिम्मेदारी भी तय की जायेगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के राज्य का दौरा समाप्त होने के बाद पार्टी एक चिंतन शिविर आयोजित करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर तक ले जाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए चर्चा होगी. पार्टी के नेता-कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर पार्टी को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करें.

ओबीसी विभाग ने किया स्वागत

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के मीडिया प्रभारी मोहम्मद कैस रजा के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश के प्रभारी के राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजूर अंसारी सहित प्रदेश के कई वरीय कांग्रेसी नेताओं का बोकारो जिला में आगमन पर फोरलेन पर स्वागत किया गया. मौके पर जवाहर लाल महथा, मृत्युंजय शर्मा, निजाम अंसारी, बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, गिरिडीह जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सहित कई नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >