Bokaro News : जिला प्रशासन ने की सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील

बोकारो, जिला प्रशासन ने आम लोगों से सुरक्षित, संयमित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से होली मनाने की अपील की है. उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारा

बोकारो, जिला प्रशासन ने आम लोगों से सुरक्षित, संयमित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से होली मनाने की अपील की है. उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारा व सौहार्द का प्रतीक है. प्रशासन ने कहा है कि थोड़ी सी सावधानी से पर्व सभी के लिए आनंदमयी बनाया जा सकता है.

क्या करें

हर्बल रंगों का उपयोग करें, त्वचा व आंखों की सुरक्षा के लिए इको-फ्रेंडली या हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें, होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल तेल या लोशन लगाएं, ताकि रंगों का दुष्प्रभाव कम हो व रंग आसानी से उतर सके, सूखी होली या कम पानी का प्रयोग कर जल संरक्षण में सहयोग दें, किसी को रंग लगाने से पहले उनकी अनुमति अवश्य लें, आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें और पुराने, आरामदायक कपड़े पहने, मिठाइयों व तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें.

क्या न करें

किसी के साथ भी जबरदस्ती रंग लगाने या होली खेलने से बचें, हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें, धातुई, पक्के या रासायनिक रंगों से दूरी बनाए रखें, ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करें, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं. सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग न करें, पालतू या आवारा पशुओं पर रंग न डालें, अंडे, कीचड़ या पानी के गुब्बारों का प्रयोग न करें, इससे चोट लग सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >