Bokaro News : हजारीबाग ने जमशेदपुर को नौ रनों से किया पराजित

Bokaro News : बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 (टी -20) क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर लीग का पहला मैच खेला गया.

Bokaro News : बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 (टी -20) क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर लीग का पहला मैच खेला गया. सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये मैच में हजारीबाग की टीम ने नंदिनी कुमारी के शानदार शतक की मदद से जमशेदपुर की टीम को नौ रनों से पराजित किया. टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम ने 20 ओवर में एक विकेट खोकर 152 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से नंदिनी कुमारी ने 103 एवं सलोनी कुमारी ने नाबाद 21 रन बनाये. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से एक मात्र सफलता इशिका सिंह को मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना पायी. टीम की ओर से आन्या वर्मा ने 73 व रायनीता ने 29 रन बनाये. गेंदबाजी में हजारीबाग की ओर से सलोनी कुमारी, सृष्टि राज गुप्ता व नंदिनी कुमारी को दो-दो विकेट मिला. मैच में शानदार शतक के लिए हजारीबाग की नंदिनी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड मैच टीआरडीओ निशिकांत मोहंती ने सौंपा. मैच का संचालन बोकारो क अंपायर संजीव रंजन व राजेश्वर सिंह ने किया. जबकि स्कोरर की भूमिका बोकारो के दीपक कुमार ने निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >