बंचलवा पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

चंद्रदीप थाना क्षेत्र स्थित नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग के समीप बंचलवा पोखर से सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया.

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र स्थित नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग के समीप बंचलवा पोखर से सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखर से बाहर निकाल कर मामले की जांच में जुट गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण बंचलवा पोखर की ओर गये थे. इसी दौरान उन्होंने पोखर में एक महिला का शव उपलाता हुआ देखा. महिला की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जमुई से एसएफएल (फॉरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया है, जो साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है. चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. साथ ही महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. इधर, इस रहस्यमय मौत को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >