Bokaro News : मजदूरों की हर समस्या में खड़ा रहेगा बीकेएमएस : जयराम

Bokaro News : बीकेएमएस केंद्रीय महामंत्री पहुंचे जारंगडीह कोलियरी

Bokaro News : सीसीएल कथारा क्षेत्र जारंगडीह खुली खदान में श्रमिक संगठन बीकेएमएस भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ की बैठक गुरुवार को हुई. मुख्य अतिथि संघ के केंद्रीय महामंत्री सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि बीकेएमएस की स्थापना मजदूरों की भलाई के लिए की गयी है. अब मजदूरों को कोई भी समस्या होगी तो संघ बढ़ चढ़ कर भाग लेगा. मजदूरों की देन से ही रेल, सेल, भेल व सीसीएल है. इसलिए मजदूरों के सम्मान में कोई कटौती बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अजय महतो, सत्यप्रकाश, कपिल नायक, जगदीश राय, मो शफीक अंसारी, नेमचंद मंडल, नारायण मंडल, परवेज राजू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >