भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

भाजपा व भाजयुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम को थाना चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इसके पूर्व विधानसभा संयोजक त्रिलोकीनाथ सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि व जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालय के श्रीराम जानकी मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर विरोध मार्च निकाला

प्रतिनिधि, बड़हरिया. भाजपा व भाजयुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम को थाना चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इसके पूर्व विधानसभा संयोजक त्रिलोकीनाथ सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि व जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालय के श्रीराम जानकी मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर विरोध मार्च निकाला.इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद, मां का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान आदि नारे लगाये. विरोध मार्च बड़हरिया बाजार के जामो चौक, मुख्य बाजार आदि होते हुए थाना चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इस मौके पर डॉ अनिल गिरि ने कहा कि मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करना आपत्तिजनक व असहनीय है.वहीं भाजपा नेता त्रिलोकीनाथ पटेल व धर्मेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि मंच से इस तरह की बातें करना न केवल भारतीय संस्कृति और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है. मौके पर बीजेपी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील चंद्रवंशी,मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, सुरेश पांडेय, लालाबाबू तिवारी,राजकिशोर प्रसाद, नरेंद्र पर्वत, उमाशंकर सिंह, रामेंद्र ठाकुर,शंकर सोनी, सन्नी कुमार, जीतेंद्र नेता सहित अन्य भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >